फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mantu, happiness, Rahul, politely put the racing

मंटू, खुशी, राहुल, नम्रता ने लगाई तेज दौड़

Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mantu, happiness, Rahul, politely put the racing
एनटीपीसी की रिहंद परियोजना के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में सोमवार को रिहंद स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


 डा. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष मूलचंद भारती और विशिष्ट अतिथि राजाराम ने फीता काटकर किया।

कक्षा एक से पांच तक सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मंटू प्रथम, अंकित द्वितीय, आनंद देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, आशा द्वितीय, नीलम तृतीय रही।
विज्ञापन


कक्षा छह से आठ के राहुल देव, आशीष कुमार एवं आशीष देव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नम्रता यादव को प्रथम, संध्या को द्वितीय और सिमरन को तृतीय घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कक्षा नौ से बारह तक के दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में संतोष कुमार को प्रथम, सुमित गुप्ता को द्वितीय, सतीश कुमार पटेल को तृतीय स्थान हासिल हुआ। बालिका वर्ग में कविता प्रथम, माधुरी द्वितीय, आरती यादव तृतीय स्थान पर रही।


 महिलाओं के लिए 25 मीटर चम्मच दौड़ में कमलेश प्रथम, शारदा देवी द्वितीय, रिंकू देवी तृतीय रहीं। बाल थ्रो में फूलवंती देवी ने प्रथम, कमलेश ने द्वितीय, सुशीला भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग चार सौ मीटर में एसएन प्रधान प्रथम, जेआर चरंग द्वितीय, बनारसी पाल तृतीय विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed