फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mansi in high school, topper in district in Inter

हाईस्कूल में मानसी, इंटर में करने जिले में टॉपर

Sat, 27 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mansi in high school, topper in district in Inter
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। इस वर्ष इंटर की परीक्षा में कुल 82.24 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। इसमें सफलता हासिल करने वाली छात्राओं का प्रतिशत 86.75 है, जबकि 77.76 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हो सके हैं। इसी तरह हाईस्कूल में कुल 76.38 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसमें 77.91 प्रतिशत लड़कियां और 74.71 प्रतिशत लड़के शामिल हैं। राबर्ट्सगंज तहसील के बिरधी स्थित रामनारायण हाईस्कूल सेकेंडरी की मानसी पटेल ने 90.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले टाप किया है। इसी तरह से मधुपुर स्थित श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज के करन कुमार ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 71 केंद्र बनाए गए थे। इसमें हाईस्कूल में 28321 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 13938 व 14383 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा में 25931 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 12410 बालक व 13521 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में 19805 उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 9271 बालक व 10534 बालिकाएं शामिल हैं। इसी तरह से इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 17819 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 9050 बालक व 8769 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा में 17302 विद्यार्थी ही शामिल हुए। जिसमें 8684 बालक व 8618 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा में शा मिल विद्यार्थियों में से 14229 ने सफलता हासिल की है। सफलता हासिल करने वालों में 6753 बालक व 7476 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 29425 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे। जिसमें 26315 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 17887 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। उत्तीर्ण होने वालों में 66.59 प्रतिशत छात्र व 69.21 प्रतिशत छात्राएं शामिल रहीं। इसी तरह से इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए 19020 विद्या र्थी पंजीकृत थे। इसमें से 12690 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में 67.73 छात्र व 72.44 प्रतिशत छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed