फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manorama elected Teej Queen

मनोरमा चुनी गईं तीज क्वीन

Sat, 30 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Manorama elected Teej Queen
दुद्धी के इच्छिता कैपम्स में हरियाली तीज में शामिल महिलाएं - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। इनरव्हील क्लब दुद्धी ने शनिवार को कस्बा में स्थित इच्छिता कैंपस परिसर में बड़े उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाया। क्लब की महिलाओं ने दिलचस्प खेल और विभिन्न नृत्य प्रदर्शनों के साथ हरियाली तीज का आनंद उठाया। मनोरमा जायसवाल को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष तारा जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। हरे रंग के परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने सबसे पहले गीतों की धुन पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। महिलाओं ने झूला झूल कर सावन के महीनों का लुत्फ उठाया। क्लब की अध्यक्ष तारा जायसवाल सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों तरफ हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं। हरियाली तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं, जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में प्रतिभाग करती हैं। इस अवसर पर राखी जायसवाल, अनीता वर्मा, कुसुम गुप्ता, रेणू कनौजिया, अनुपमा, लीना, लक्ष्मी मींच, स्वाति, चिंता, लता, प्रीति, कृष्णा, नेहा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed