फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manoj becomes chairman of Elder Committee, Sonanchal Bar elections on 21st

Sonebhadra News: मनोज बने एल्डर कमेटी के अध्यक्ष, सोनांचल बार का चुनाव 21 को

Mon, 29 Jan 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Manoj becomes chairman of Elder Committee, Sonanchal Bar elections on 21st
सोनांचल बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कपूर चंद पांडे की अध्यक्षता में तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

मनोज कुमार विश्वकर्मा को एल्डर कमेटी अध्यक्ष नियुक्त करते हुए सुशील प्रजापति, संजय द्विवेदी, गजेंद्र यादव, डीके जौहरी का सदस्य के रूप में चयन किया गया। एल्डर कमेटी ने सोनांचल बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव के संदर्भ में अवधेश अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी और कमलेश यादव, कौशल पांडेय, मुकेश तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। मुख्य चुनाव अधिकारी का पदभार संभालते हुए श्री अग्रवाल ने आगामी 21 फरवरी को मतदान कराने की घोषणा की। साथ ही अधिवक्ताओं को बार की सदस्यता लेने और रसीद कटवाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की। संचालन महामंत्री दिनेश दुबे व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed