फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manipulation started with the announcement of the election of the post of block chief

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के एलान के साथ शुरू हुआ जोड़तोड़

Mon, 05 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Manipulation started with the announcement of the election of the post of block chief
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव कराने की घोषणा होने से एक बार फिर राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित दावेदार जोड़तोड़ में जुट गए हैं। सोमवार को मनोज कुमार राज्य निर्वाचन आयुक्त ने डीएम को प्रमुख पदों का चुनाव कराने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर जिले के दस ब्लॉकों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि राबर्ट्सगंज, घोरावल, करमा, चतरा, नगवां, दुद्धी, चोपन, म्योरपुर, बभनी और कोन ब्लॉक परिसर में आठ जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक नामाकंन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई की पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का समय निर्धारित है। दस जुलाई की पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बजे से वोटों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव को संपन्न कराने के लिए सभी ब्लॉकों के बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जीत के लिए झोंकी ताकत
सोनभद्र। ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रमुख बनने की सपना देखने वालों ने वोटरों को खुद के पाले में करने में जुट गए है। वहीं राजनैतिक पार्टियां भी जीताऊ उम्मीदवारों की तलाश करने में जुट गई है। दो दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद अपना दल एस जिले के विभिन्न ब्लॉकों में अपने खेमे के प्रमुख बनाने में जुटा है। वहीं भाजपा भी सभी ब्लॉक में अपने उम्मीदवारों को लड़ाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। सपा भी सभी ब्लॉकों में उम्मीदवारों को लड़ाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामाकंन, मतदान और वोटों की गिनती का कार्यक्रम संपन्न होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सभी ब्लॉकों में निष्पक्ष ढंग से चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। - योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed