फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manas ki Chaupai will resonate in the whole city for nine days

नौ दिनों तक पूरे नगर में गूंजेगी मानस की चौपाई

Fri, 12 Nov 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Manas ki Chaupai will resonate in the whole city for nine days
राबर्ट्सगंज में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की बैठक में शामिल पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की बैठक बृहस्पतिवार की देर शाम नगर स्थित जय प्रभा मंडपम में हुई। इसमें पिछले वर्ष के आय-व्यय के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा 24 दिसंबर से श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ कराए जाने पर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जालान के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई। 24 दिसंबर से होने वाले 27वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ में पूर्व वर्षों की तरह ही अबकी बार भी 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल रहेंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्र समूचे राबर्ट्सगंज नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे। उन्होंने यह भी बताया कि भूदेवों का पंजीकरण एक दिसंबर से यज्ञ समिति के सक्रिय सदस्य शिशु त्रिपाठी के आवास पर किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने यज्ञ को वृहद रूप देने के लिए अपने सुझाव दिए। अध्यक्षता समिति के संरक्षक अजय शेखर ने की। संचालन महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने किया। इस मौके पर संरक्षक रतनलाल गर्ग, इंद्रदेव सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉ. जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, मिठाई लाल सोनी, श्यामसुंदर चौबे, सुधाकर पांडेय, राजेश्वर नाथ शुक्ला, सदस्य अजीत सिंह भंडारी, कमल नरायन सिंह, अजय शुक्ला, मन्नू पांडेय, विमलेश सिंह, महेश द्विवेदी, सुधाकर दुबे, रवींद्र पाठक, चंदन चौबे, राजेश जायसवाल, संगम गुप्ता, संजय अग्रवाल, चंद्रभान अग्रवाल, परमेश जैन, राजेश बंसल, दिनेश बंसल, दीपक केसरवानी, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, मुरली अग्रवाल, रामनरायन सर्राफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed