{"_id":"69138303bfc3df1f3b0aba04","slug":"man-sentenced-to-20-years-in-prison-for-raping-a-seven-year-old-girl-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-137225-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
विज्ञापन
करीब साढ़े चार साल पहले घर के पास सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी छोटे को 20 साल की सजा सुनाई है।
मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 21 मई 2021 को शाम सात बजे छोटे ने उसकी सात वर्षीय बेटी को घर के पास अकेला पाकर दुष्कर्म किया।
बेटी की चीख-पुकार सुनकर वहां बेटे के साथ पहुंची तो आरोपी कहीं शिकायत करने पर जान मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाने में सुनवाई न होने पर अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
अदालत की ओर से दो जुलाई 2021 को दिए आदेश पर रामपुर बरकोनिया पुलिस ने सात जुलाई को केस दर्ज कर विवेचना की। मेडिकल जांच में पीड़िता की उम्र सात वर्ष के आसपास बताई गई। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने छोटे के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, सात गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर छोटे को दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर कैद एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।