फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man-made tunnels pose a threat in the Rantola forest.

Sonebhadra News: रनटोला जंगल में मानव निर्मित सुरंगें बनीं खतरा

Thu, 26 Feb 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Man-made tunnels pose a threat in the Rantola forest.
रन टोला के जंगल में मानव निर्मित सुरंग। संवाद - फोटो : संवाद
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के रनटोला जंगल में सफेद मिट्टी निकालने के लिए बनाई गई मानव निर्मित सुरंगों को ध्वस्त किए जाने के दावों के बावजूद कई स्थानों पर सुरंगें अब भी जस की तस बनी हुई हैं। इन खुली और कमजोर सुरंगों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन्हें पूरी तरह बंद नहीं किया गया तो फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में सोमवार को सुरंग धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वन महकमा तीसरे दिन सक्रिय हुआ और जेसीबी की मदद से कई खदानों और सुरंगों को ध्वस्त कराया गया, हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई अधूरी रही और कई जगहों पर अब भी मिट्टी निकालने के लिए बनाई गई सुरंगें खुली पड़ी हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि पूरे क्षेत्र का सर्वे कराकर सभी अवैध सुरंगों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए और दोबारा इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। वन दरोगा गोविंद सिंह ने कहा कि जहां भी इस तरह की मानव निर्मित सुरंगे होंगी, चिह्नित कर ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed