फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man enters house, molests woman, injures himself after hitting wall while fleeing

Sonebhadra News: घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, भागते समय दीवार से टकराकर घायल

Sun, 30 Nov 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Man enters house, molests woman, injures himself after hitting wall while fleeing
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे मजदूर ने महिला से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने मारपीट की और भागते समय दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

केकराही क्षेत्र के एक गांव में टाॅवर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें झारखंड से कई मजदूर काम कर रहे हैं। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके पति मुंबई में काम करते हैं। घर में वह बेटे-बेटियों के साथ रहती है। शुक्रवार की रात दो बजे चहारदीवारी फांदकर किसी के घर में घुसने की आहट मिली। वह बाहर आई तो एक युवक मौजूद था। उसने उसे रोकना चाहा वह मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस बेटी भी आ गई तो आरोपी मारपीट करने लगा। दोनों ने शोर मचाने तो आरोपी वहां से भागने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान वह दीवार से टकरा गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दिलवर हुसैन निवासी पाखुड़, जिला पाखुड़, झारखंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed