{"_id":"57337dc84f1c1bc3489199cc","slug":"man-dies-in-accident-1-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Thu, 12 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार शुरू होते ही बंधू (50) की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर ने शंकर (60) को भर्ती कर लिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
शाम करीब साढ़े सात बजे सेहुआ के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के करीब नई बाजार की तरफ से रामगढ़ की ओर जा रही एक बाइक की विपरित दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में रामगढ़ की तरफ जा रही बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क पर छटपटा रहे घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। यहां उपचार शुरू होते ही शहर कोतवाली क्षेत्र के हरथर गांव निवासी बंधू ने दम तोड़ दिया। वहीं सेहुआ गांव निवासी शंकर का उपचार होने के बाद हालत में सुधार हो गया। बुधवार की दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।