फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man dies after being hit by train

Sonebhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
रेणुसागर। अनपरा थानांतर्गत मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की रात में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। कुलडोमरी ग्राम पंचायत के डयनिया टोला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका पुत्र रामसनख (19) मंगलवार की सुबह धुर्वाह स्थित रिश्तेदार के यहां काम से गया था। वहा से लौटने में देर शाम हो गई। वह पैदल ही घर लौट रहा था। अनपरा पुलिस के माध्यम से रात करीब नौ बजे सूचना मिली की राम सनख की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। रात में ही थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था, उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


घर का बड़ा पुत्र था रामसनख मृतक रामसनख अपने घर में बड़ा पुत्र था। पिता का कहना है कि उनके कुल तीन बेटे और चार बेटियां हैं। रामसनख बड़ा लड़का था। उसकी मौत से दूसरे दिन बुधवार को भी परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed