{"_id":"66787a2b79474689a307d734","slug":"man-dies-after-being-buried-under-pile-of-bricks-and-trolley-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114598-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ईंट के ढेर और ट्रॉली के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ईंट के ढेर और ट्रॉली के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में शनिवार की शाम ईंट के ढेर और ट्रॉली के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हाे गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघाड़ू गांव निवासी त्रिवेणी यादव (55) ने घर में काम कराने के लिए ईंट मंगाया था। ट्रक से आई ईंट को दरवाजे पर उतारा गया था। अब ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर उसकी ढुलाई करा रहे थे। बारिश के दौरान वह छाता लेकर ईंट की छल्ली के पास खड़े थे।
ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को पीछे कर रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंसने से ट्राली अनियंत्रित होकर ईंट की छल्ली से टकरा गई। ट्राली की टक्कर से ईंट एक के बाद एक त्रिवेणी के ऊपर गिर गई। वह संभलते तब तक ट्राली भी उनके ऊपर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन बाहर निकालकर देर रात दुद्धी सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।