{"_id":"601bdd4543a5e25c4e1071cf","slug":"man-died-hit-by-tractor-in-sonbhadra-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर आ रहे युवक को ट्रक्टर ने रौंदा, मौके पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर आ रहे युवक को ट्रक्टर ने रौंदा, मौके पर गई जान
Thu, 04 Feb 2021 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 04 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के तेलजर सेंदूर गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर से दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सेंदूर ग्राम पंचायत के तेलजर निवासी मन्नू सिंह(30) पुत्र संपत सिंह बुधवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे दुकान से सामान लेकर अपने घर आ रहा था। तभी नदी से बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर पीछे से धक्का मारते हुए निकल गया। आसपास के लोग और परिजन मन्नू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी साढ़े नौ बजे मौत हो गई।
विज्ञापन