फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Male skeleton found in the field, police engaged

Sonebhadra News: खेत में मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Feb 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in the field, police engaged
केकराही (सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र के जरेनुआ गांव के खाली पड़े खेत में रविवार को कंकाल मिलने से लोग सकते में आ गए। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरेनुआ गांव के कुछ ग्रामीण पशु चरा रहे थे। इस दौरान वे गांव के एक सुनसान इलाके की ओर पहुंचे। वहां बांस के झुंड से सटे अरहर के खेत के पास एक काले रंग का जैकेट दिखा। ग्रामीण उसके पास पहुंचे तो उन्हें एक खोपड़ी नजर आई। कुछ दूरी पर नर कंकाल भी पड़ा हुआ था। कंकाल मिलने की जानकारी होते की मौके पर भीड़ लग गई। एसआई आशीष सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। कंकाल का सिर अलग पड़ा था, जबकि एक पैर और गर्दन तक की बीच की हड्डी बची थी। कमर के पूरे भाग को कुत्ते खा गए थे। कुछ दूरी पर काले रंग का जैकेट भी मिला। शाम तक फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास से कई साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जाहिर किया है। पुलिस के मुताबिक थाने में कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ ददन प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। शव की पहचान रामआसरे यादव निवासी सिरसिया ठकुराई के रूप में हुई।
विज्ञापन

पहले भी मिलते रहे हैं नर कंकाल
केस:1 जिले में समय-समय पर नर कंकाल मिलने के मामले सामने आते रहे हैं। नवंबर 2021 में रायपुर थाना क्षेत्र में सरईगाढ़ पंचायत में धान की कटाई के दौरान खेत में खोपड़ी व पसलियों के पास की कुछ हड्डियां पाई गई थी। पुरुषों की धोती का कुछ अंश भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस:2
विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिचोरवा गांव निवासी लालमन गोंड का पुत्र जयप्रकाश (23) 14 अक्तूबर 2021 की शाम रामलीला देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहां मानव शरीर के अवशेष व हड्डियां, चप्पल, पर्स मिले। बाद में शिनाख्त जयप्रकाश के रूप में की।

तब हुई थी हत्या
शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव स्थित कब्रिस्तान में 8 फरवरी 2023 की शाम चरवाहे ने सिर लगा नर कंकाल देखा। कब्रिस्तान में कंकाल के अगल-बगल में थोड़ी मिट्टी डालकर यह साबित करने की कोशिश की गई थी कि कब्रिस्तान से ही कंकाल निकला है। बाद में मृतक की पहचान राबर्ट्सगंज के विजय के रूप में हुई। उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed