फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Male skeleton found in Chirahuli forest

Sonebhadra News: चिरहुली के जंगल में मिला नर कंकाल

Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in Chirahuli forest
चोपन थाना क्षेत्र के चिरहुली स्थित जंगल में पहाड़ी के नीचे रविवार को नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करके यहां शव फेंक दिया होगा। नर कंकाल सड़ा-गला अवस्था में मिलने से 10 से 12 दिन पहले की घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोपन क्षेत्र के चिरहुली ग्राम पंचायत से दो किलोमीटर दूर जंगल में कुछ चरवाहे रविवार को मवेशी चराने गए हुए थे। उन्होंने पहाड़ी के नीचे एक नर कंकाल देखा। नर कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। कंकाल पर फूल आस्तीन का कुर्ता, हाफ स्वेटर, लुंगी मिली। जबकि बगल में टार्च, तम्बाकू, कंबल और कुर्ते की जेब में कुछ दवाएं और रुपये मिले। काफी प्रयास करने के बाद भी कंकाल की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीण हत्या कर शव को यहां जंगल में पहाड़ी के नीचे फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह का कहना है कि कंकाल को जिला अस्पताल स्थित मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed