फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Making out a procession in support of district

जिला बनाने के समर्थन में निकाला जुलूस

Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Making out a procession in support of district
दुद्धी को जिला बनाने के समर्थन में वकीलों और आम लोगों ने एकजुटता दिखाई। 
 कचहरी परिसर में पूर्व की भांति शनिवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यहां से जुलूस तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन



दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के राजेंद्र श्रीवास्तव, रामअजोर भारती, रामपाल जोहरी, प्रवक्ता दिनेश अग्रहरी कुलभूषण पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, सत्यनारायण यादव और रामजी पांडे ने कहा कि तहसील का बार्डर अपने जिला मुख्यालय सोनभद्र से 150 किलोमीटर दूर है। दुद्धी तहसील छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और बिहार से घिरा हुआ है। यूपी सरकार को सर्वाधिक राजस्व देनेवाले सबसे पुराने तहसीलों में से दुद्धी एक है। अति पिछड़ा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आचार्या कमेटी के तहत 14 जुलाई 1994 को दुद्धी तहसील के अंतर्गत पिपरी में जिला मुख्यालय का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


यहां कई माह तक डीएम, एसपी सहित अन्य जिलास्तरीय कार्यालय संचालित होने के बाद बसपा शासनकाल में राजनीतिक पूर्वाग्रह का शिकार हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा करें। इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव, हरिनाम सिंह, प्रभु सिंह, अरुणोदय जौहरी, जवाहर लाल, नंदलाल, वीरेंद्र अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, मनोज सिन्हा, छोटेलाल, सुरेंद्र अग्रहरी आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed