फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make arrangements for electricity, water and toilets at the booths within seven days

Sonebhadra News: सात दिन में बूथों पर कराएं बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था

Tue, 16 Apr 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for electricity, water and toilets at the booths within seven days
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। बूथों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सोमवार को एडीएम ने बैठक ली। बूथों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का स्वयं परीक्षण करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम ने कहा कि मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों पर साफ-सफाई के साथ पेयजल, शौचालय की सुविधा का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाय। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी विद्यालय मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित हैं, उनमें विद्युत आपूर्ति से संबंधित आवश्यक प्रबंध एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लें। जिला पंचायत राज विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए इन विद्यालयों में बाउंड्रीवाल व गेट निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया जाय। विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस भी विद्यालय में विद्युत कनेक्शन अभी नहीं है, वहां बिजली पहुंचाने का बंदोबस्त करे। गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्राें पर पीने के पानी की व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए। बैठक में एसडीएम सदर निखिल यादव, घोरावल के राजेश कुमार सिंह, ओबरा के अजय कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, एडीपीआरओ सुमन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed