सोनभद्र में भीषण हादसा: बरात से लौट रहे तीन लोगों की मौत, पांच घायल, जायलो पलटने से हुआ हादसा
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में शनिवार तड़के भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच की हालत गंभीर है। हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में जायलो पलटने से हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में जायलो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी लोग बरात से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात को सुचारू कराया।
वाहन संख्या यूपी 64 एल 0055 (जायलो) से सवार लोग ग्राम खलियारी बैनी रायपुर से बरात में शामिल होकर ग्राम कन्होरा (थाना चोपन) लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे लोढ़ी में एआरटीओ कार्यालय के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसे भी पढ़ें; मऊ में दर्दनाक हादसा: पांच लोगों की मौत...मची चीख-पुकार, बेटी की शादी से घर लौट रहा था परिवार
हादसे में दिलीप पासवान (22), नीतीश यादव (27) और जितेंद्र साहनी (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकेश (17), इंद्रेश (14), पंकज (18), छोटेलाल साहनी (32) और सुग्रीव (27) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल करा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.