फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maintenance work of Anpara D's seventh unit hangs in the balance

अनपरा डी की सातवीं इकाई का अनुरक्षण कार्य अधर में लटका

Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Maintenance work of Anpara D's seventh unit hangs in the balance
अनपरा। लॉकडाउन से 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की आग लगने के कारण बंद हुई अनपरा डी की सातवीं इकाई की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की अनपरा डी तापीय परियोजना की सातवीं इकाई के टरबाइन जनरेटर में विगत 13 नवम्बर 2019 को अचानक आग लगने से चार सहायक अभियंता झुलस गए थे। इसके चलते परियोजना की 500-500 मेगावाट की छठवीं और सातवीं इकाई से उत्पादन ठप हो गया था। घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बता दे कि आग से बुरी तरह से जले टरबाइन को रिपेयर करने का प्रयास किया जा रहा है परंतु टरबाइन निर्माता बीएचईएल के पास मौजूदा समय मे 500 मेगावाट की कोई भी टरबाइन के पार्ट्स मौजूद ना होने के कारण कछुआ गति से चल रहे कार्य को कोरोना वायरस के कारण देश मे जारी लाकडाउन से काफी झटका लगा है। विगत 6 माह से बंद हुए इस इकाई से उत्पादन शुरू होने में साल भर से अधिक का समय लगने का अंदेशा हैं। सूत्रों की माने तो इकाई को शुरू कराने की दिशा में उत्पादन निगम मुख्यालय लखनऊ द्वारा भी सुस्त गति अपनाई जा रही है। ऐसे में गर्मी के मौसम में प्रदेश में बिजली की डिमांड बढ़ने पर महंगी बिजली खरीदनी पड़ सकती हैं। इस सम्बंध में अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम एच पी सिंह का कहना है कि लाकडाउन में बीएचईएल का आफिस बंद चल रही हैं जिसके कारण अनुरक्षण की कार्रवाही अधर में है लाकडाउन खत्म होने के बाद कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed