{"_id":"5ed7cc9f8ebc3e9037301a4b","slug":"mahua-will-be-used-to-make-biscuits-sonbhadra-news-vns5281796195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट बनाने में महुआ का करेंगे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्कुट बनाने में महुआ का करेंगे प्रयोग
विज्ञापन
संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसायटी एंव सेवा समर्पण संस्थान मिलकर किसानों की आय बढाने पर काम करने की तैयारी में हैं। इस बारे में सेवा समर्पण संस्थान कारीडाड चपकी मे वाराणसी से आये लोगों ने चर्चा की।
वाराणसी से सेवाकुंज चपकी पहुंचे मालवीय उद्यमिता संवर्धन के समन्वयक प्रोफेसर पीके मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में आय के बहुत स्रोत है। इनके आय के साधनों का संवर्धन की जरुरत है। संस्थान से मिलकर इस पर कार्य किया जायेगा। किसान सहजन व कटहल की खेती करे। प्रोफेसर ने बताया कि सहजन मे दूध से भी ज्यादा प्रोटीन व अन्य चीजे होती है।
यही नही संस्थान को सीड डेवलपमेंट सेंटर के रूप मे विकसित किया जाएगा। महुआ का बिस्कुट बनाने मे प्रयोग किया जाएगा। साथ ही विलुप्त हो रही कोदो, सावा, मेढो की खेती को भी बढंाने पर बल दिया जायेगा। इस कार्य के लिए संस्थान मे रूप रेखा तैयार किया गया। किसानों के फलों और अन्य वस्तुओं को सही दाम पर खरीदा भी जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. विद्यासागर पांडेय ने बताया कि गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने और बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए जाएंगे। इस दौरान प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद, डां. दिवाकर दुबे, डॉ.लालजी सुमन, सीताराम, रामप्रकाश पांडेय, सूर्यकांत, लालकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे7