फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahatma Gandhi remembered on the death anniversary

पुण्य तिथि पर याद किए गए महात्मा गांधी

Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi remembered on the death anniversary
सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शनिवार को जिले भर में मनायी गई। जिला कांग्रेस कमेटी सहित अन्य संगठनों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित करके राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 30 जनवरी 1948 की शाम को जब वे प्रार्थना करने जा रहे थे तभी नाथूराम गोडसे उनके पैर छुए फिर सामने से पिस्तौल से तीन गोलियां दाग़ दी थी। ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी ने कहा था जनता की राय की अवहेलना करने वाला शासक क्रूर होता है। जगदीश मिश्रा व फरीद अहमद ने कहा कि बापू के विचार आज भी समाज को एक नई दिशा दे रहा है। इस मौके पर जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, सालिग्राम, निगम मिश्रा,शैलेन्द्र चतुर्वेदी, प्रदीप चौबे, धीरज मिश्रा, गोपाल पाठक, बबलू खां, बिशिष्ट चौबे आदि रहे। राबर्ट्सगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर भाटिया, शिक्षक पवन, नरोत्तम, प्रवीण, अजय, अश्वनी, सुरेश, निशा, रागिनी, मीनारानी आदि रहे।
विज्ञापन

म्योरपुर: ब्लाक के खैराही स्थित आश्रम मोड़ पर शनिवार की सुबह स्थानीय व्यपारियो और आश्रम कार्यकर्ताओ ने आश्रम के अध्यक्ष पंडित अजय शेखर के नेतृत्व में गोविंन्द बल्लभ पंत चौराहा और बाजार प्रांगण में श्रमदान कर झाड़ू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया। बनवासी सेवा आश्रम के शिक्षा निकेतन के छात्रों और शिक्षकों ने मौन जुलूस निकाल कर गांधी को याद किया। इसके अलावा आश्रम केंद्र बकुलिया, बभनी मनबसा में भी सर्वधर्म प्रार्थना की गई। इस मौके पर जगतनारायण अग्रहरि, इमाम बक्श, हाजी, दिनेश जायसवाल, गोविंन्द, राजनारायण, बबलू ,शिवनारायण,पूजा विश्वकर्मा,लालजी,नीरा बहन शिवनारायण,कृष्णा,इंदुबाला लालमन विजय कुमार कनौजिया, सीता राम, शिवशरण,सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

शक्तिनगर: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आलोक चंद्र ठाकुर अपर महाप्रबंधक अनुरक्षण एनटीपीसीसी ने महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम आयोजन के औचित्य पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार पटेल ने विचार प्रस्तुत किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डा. अनिल कुमार दुबे, डा.मानिक चंद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकूट: स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। ईओ डॉ.अनीता शुक्ला ने गांधी माल्यार्पण और पुष्पअर्पित कर नमन किया। देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम के मार्ग को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस मौके पर सभासद असलम, उमेश गुप्ता, रमलू चौधरी, नौशाद,मुन्ना प्रसाद लालचंद, बालेश्वर, संध्या, नीतू यादव, अनिल, भोलाराम, रामचंद्र आदि रहे। सलखन: बरहमोरी गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के मो. हनीफ, किसान सभा के नेता शिवशंकर मिश्रा, अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला सचिव दिनेश्वर वर्मा, फुलमती, रीना देवी, विरेंद्र गोंड, रामसुरत गोंड, बाबा खरवार, कन्हैया कोल, बसावन गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद,राजकुमार प्रजापति, रामकुमार कोल व हिरमनिया देवी आदि रहे। अध्यक्षता अशोक कुमार कनौजिया व संचालन रामविलास चेरो ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed