फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahaprana Nirala was a true form of self-respect and compassion

स्वाभिमान और करुणा के साकार रूप थे महाप्राण निराला

Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahaprana Nirala was a true form of self-respect and compassion
सोनभद्र। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी की तरफ से राबटर्सगंज में बृहस्पतिवार को महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती परंपरागत तरीके से निराले अंदाज में मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी में उनको याद करते हुए काव्य पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर कहा कि महाप्राण निराला युगपुरुष और युगनायक थे। विषमताओं के बीच जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने विष पिया और समाज को अमृत दान दिया। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं एवं जन सरोकारों का चित्रण साफ झलकता है। संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने कहा कि महाकवि निराला स्वाभिमान और करुणा के साकार रूप थे। एक तरफ जहां वह महान विनम्र थे वही कठोर भी। स्वाभिमान उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी। उनकी सरोज स्मृति बेटी के प्रति संवेदनशीलता को बखूबी दर्शाती है। साहित्यकार डॉ. अर्जुनदास केशरी, रामनाथ शिवेंद्र ने कहा कि वह आजीवन विषमताओं के खिलाफ संघर्ष करते रहे। राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि महाकवि निराला की जन्मभूमि क्रांतिकारियों की धरती रही है। उनका साहित्य क्रांति से ओतप्रोत रहा है इनकी रचनाओं में शासन सत्ता से संघर्ष का रूप देखने को मिलता है। अशोक तिवारी ने कहा कि निराला का जीवन निराला था। दीपक कुमार केशरवानी, सुशील राय, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी, विकास वर्मा, सुनील शुक्ला, जयराम सोनी, जगदीश पंथी, खुर्शीद आलम, गोपालस्वरूप पाठक, राधेश्याम पाल, ईश्वर विरागी, सुशील राही, दिवाकर विजयगढ़ ,धर्मेंद्र चौहान, नजर मोहम्मद रजक आदि ने कहा कि महाप्राण निराला की रचनाओं लोगों के जेहन में उन्हें सदैव जीवंत रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed