फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Madam my husband is harassing Complaint filed with State Women Commission directives issued

UP News: मैडम...दहेज के लिए पति प्रताड़ित कर रहा है, राज्य महिला आयोग से शिकायत; निस्तारण के निर्देश

Fri, 13 Mar 2026 09:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 09:09 PM IST
सार

Sonbhadra News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं की शिकायतों को सुना। सभी मामलों में उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि महिला प्रताड़ना किसी भी रूप में अक्षम्य है।

विज्ञापन
Madam my husband is harassing Complaint filed with State Women Commission directives issued
शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: मैडम, पति मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। आए दिन मारपीट करता है। मायके से मिले सामान को कुछ दिन पहले पति ने आग लगाकर जला दिया। रोज-रोज की प्रताड़ना से अब डर लग रहा है कि कोई अनहोनी न हो जाए। कुछ ऐसी ही पीड़ा थी सलखन गांव निवासी शबीना बानो। 

विज्ञापन


चुर्क मोड़ स्थित सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए वह बिलख पड़ीं। डॉ. चौहान ने मामले में मिशन शक्ति की नोडल डॉ. चारु द्विवेदी को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहीं डॉ. बबिता सिंह चौहान के सामने शबीना अपने चंदौली के बरबसपुर निवासी भाई जावेद और भाभी वहीद्दुन के साथ पहुंची थी। बताया कि दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है। उसे एक बेटा भी है। दहेज में सब कुछ दिया गया था, बावजूद पति उससे संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के निर्देश

वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पेटराही गांव के रहने वाले राधेश्याम ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से पड़ोसियों पर पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 21 दिसंबर की सुबह उसकी पत्नी घर पर मौजूद थीं। उसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति वहां पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगे। 

विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों आरोपित उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने महिला आयोग से मामले की जांच कराते हुए आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

इस तरह से कुल 10 मामले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के समक्ष सुनवाई के लिए आए। एक-एक मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed