{"_id":"631e2e1cd4329e484f03854d","slug":"machine-installed-at-four-mrf-centers-sorting-of-garbage-will-start-sonbhadra-news-vns6737451190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार एमआरएफ सेंटरों पर लगी मशीन, शुरू होगी कूड़े की छंटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार एमआरएफ सेंटरों पर लगी मशीन, शुरू होगी कूड़े की छंटाई
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विकास नगर स्थित एमआरएफ सेंटर में पहुंची मशीन।
- फोटो : SONBHADRA
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित चार एमआरएफ सेंटरों का कार्य पूरा होने पर रिसाइकलिंग मशीन लगा दी गई है। जल्द ही पूरी क्षमता के साथ रिसाइकलिंग मशीनों का संचालन शुरू कर नगर से निकलने वाले कूड़ा की छंटाई कर रिसाइकिल किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी निकायों में एमआरएम सेंटर का निर्माण कराना है। एक निकायों में एमआरएफ सेंटर भवन के निर्माण पर करीब 34 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) के साथ नगर पंचायत घोरावल, चुर्क/गुरमा और रेणुकूट में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इन सेंटरों पर रिसाइकलिंग मशीनें भी पहुंच गई हैं।
एक एमआरएफ सेंटर पर करीब 16 लाख 97 हजार रुपये की लागत से रिसाइकलिंग मशीन लगाई जा रही है। डीपीएम की मानें तो राबर्ट्सगंज, घोरावल, चुर्क और रेणुकूट में रिसाइकलिंग मशीन लगाने के साथ ही ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जेनरेटर की सहायता ली जा रही है। ट्रायल पर लेकर मशीन के उपकरणों को अच्छी तरह से दिखवाया जा रहा है। बताया कि मशीन के कन्वेयर बेल्ट, शेडर, बेलन मशीन आदि कार्य सही ढंग से काम कर रहे हैं। जल्द ही ट्रायल का काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि एमआरएफ सेंटरों में नगर से निकलने वाले कूड़ों की छंटाई की जाएगी। नगर से निकले कूड़े बेचकर निकाय अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
इन निकायों में अधूरा है एमआरएफ सेंटर
नगर पंचायत चोपन, ओबरा, डाला, दुद्धी, पिपरी और अनपरा में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। एमआरएफ सेंटर का निर्माण होते ही यहां भी रिसाइकलिंग मशीन लगाई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विद्युतीकरण कार्य रह गया है शेष
जिले के जिन निकायों में एमआरएफ सेंटर का निर्माण पूर्ण हो गया है, वहां जल्द ही विद्युतीकरण कराया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो एक एमआरएफ सेंटर पर मशीन के संचालन एवं प्रकाश की व्यवस्था के लिए करीब 15 किलोवॉट बिजली की जरूरत होगी। विद्युतीकरण के बाद नियमित रूप से मशीन का संचालयन शुरू हो जाएगा।
सभी निकायों में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। राबर्ट्सगंज, घोरावल, चुर्क/गुरमा व रेणुकूट में निर्माण पूर्ण हो गया है। यहां रिसाइकलिंग मशीन का ट्रायल भी शुरू हो गया है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
- नीरज कुमार, डीपीएम, स्वच्छ भारत मिशन।