{"_id":"57f7d9024f1c1b6c5326f763","slug":"maa-jagdamba-pandals-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में पधारीं मां जगदंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में पधारीं मां जगदंबा
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा के लिए जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में बनाए गए पूजा पंडालों में शुक्रवार को मां भगवती की मूर्ति रखी गई और रात्रि में विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। चहुंओर जय माता दी की जयकार से समूचा पूजा पांडाल और आसपास के क्षेत्र गुंजायमान रहे। आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडालों को देखने और मां भगवती के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक पर आटो मोबाइल संघ, उत्तर मुहाल स्थित नव रात्रि पूजा समिति पशुपति नाथ मंदिर के रूप में पूजा पांडाल का रूप दिया गया है। सिविल लाइंस रोड पर स्थित जय मां काली समिति, रामलीला मैदान के पास अंबे महोत्सव समिति, आरटीएस क्लब में कैमूर महोत्सव पूजा समिति, न्यू मार्केट में आदि शक्ति पूजा ट्रस्ट समिति, मेन मार्केट में जय मां शक्ति, सांई मंदिर के बगल में, रेलवे फाटक समेत अन्य स्थलों पर पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
पूजा पंडालों में शुक्रवार की शाम को मां भगवती की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। चोपन नगर सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को देवी पंडालों को अंतिम रूप दिया गया है। मौसम की बेरहमी ने रामलीला मंचन को पूरी तरह प्रभावित किया है। आयोजक एवं प्रायोजकों के लाख युक्ति के बावजूद मौसम से कैसे निपटा जाए इस बात को लेकर काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
रावण का पुतला बनाया जा रहा है। देवी पंडालों को आकर्षक ढंग से झालरों, लाइट, बत्तियों से सजाया गया है। नगर के रेलवे दुर्गा मैदान, हिल कॉलोनी, चोपन बैरियर व प्रीतनगर गड़ईडीह में दुर्गा पूजा के लिए पांडाल बनाए गए हैं। पूजा पंडालों में शुक्रवार की शाम को देवी भगवती की मूर्ति रखी गई और विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसी प्रकार से रेणुकूट, ओबरा, बभनी, म्योरपुर, दुद्धी, घोरावल, शाहगंज, खलियारी, वैनी, रामगढ़, करमा, केकराही, सलखन में भी पूजा पंडालों में मां की मूर्ति रखी गई।