फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lungi was tied to a tree, dead body was lying below.

Sonebhadra News: पेड़ से बंधी थी लुंगी, नीचे पड़ा था शव

Fri, 17 May 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lungi was tied to a tree, dead body was lying below.
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनिकप कलां ग्राम पंचायत अंतर्गत सिलहट गांव में कर्मनाशा नदी के किनारे शुक्रवार को अधेड़ का शव मिला। पेड़ से लुंगी बंधी थी, जबकि शव उसी के नीचे पड़ा था। पास में झोले से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सिलहट गांव के लोगों ने नदी के किनारे एक शव देखा। शव कीचड़ में सना था। उसी के ठीक ऊपर पेड़ से लुंगी बंधी थी। आशंका जताई जा रही है। लुंगी से फंदा लगाकर जान दी गई होगी। फंदा खुल जाने से शव नीचे गिर गया होगा। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस काफी देर तक शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पन्नूगंज एसओ केदारनाथ मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला ही लग रहा है। मौके से गले में गमछा एक लुंगी और एक झोले में कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed