फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lucknow won the Shield

लखनऊ ने किया शील्ड पर कब्जा जमाया

Wed, 13 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 13 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lucknow won the Shield
राबर्ट्सगंज के हाइडिल ग्राउंड में चल रहे सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मैच बलिया और लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने बलिया को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ दी मैच का खिताब बलिया के नितिन सिंह को दिया गया।
विज्ञापन



फाइनल मैच के अंपायर मार्शल और टीपू खान ने बलिया के कप्तान अजीत सिंह व लखनऊ के कप्तान विपिन चंद्रा के बीच टास कराया। टास जीतकर लखनऊ के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी बलिया की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 143 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन



जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 20.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार से लखनऊ टीम को विजयी घोषित किया गया। स्कोरर अजीत सिंह व कमेंटेटर अमित कुमार पांडेय और नवल वाजपेई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. राजेश सिंह को वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर शाॅल व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। बलिया के जगमोहन को वेस्ट फिल्डर, मोनू पासवान को वेस्ट बालर व ओबरा के प्रखर श्रीवास्तव को वेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। सोनभद्र के पंकज ओझा को मैन ऑफ दी सिरीज का पुरस्कार राजकिशोर सिंह ने प्रदान किया।


उपविजेता को 15 हजार रुपये इश्तियाक खां की ओर से तथा विजेता को 25 हजार समिति के संरक्षक सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed