आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित पांचवें मास्टर ब्लास्टर कप टी-20 प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल में मेजबान ओबरा को दो रनों से हराकर लखनऊ की टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाया। इसमें संदीप ने 2 छक्के व 4 चौके की मदद से सर्वाधिक 44 रन जोड़े। अरुण ने 28 और शाहिद ने 19 रनों का योगदान दिया। यंग स्टार ओबरा के गेंदबाज कार्तिक ने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट, आकाश और आनंद ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार ओबरा की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। यंग स्टार ओबरा की तरफ से विक्रम ने 40 रन, शुभम जयसवाल ने 24 और लक्की ने 22 रन बनाया। विजेता टीम को 41 हजार व उपविजेता को 21 हजार नगद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी, दुगावती देवी, प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्रा ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान किया।