{"_id":"608ee8e58ebc3eadcc667d31","slug":"lover-kills-girlfriend-as-she-insists-on-living-together-sonbhadra-news-vns587738562","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ रहने की जिद करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ रहने की जिद करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। साथ रहने के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की पेचकस से हत्या कर दी। उसने मासूम बेटी को भी पटक दिया। यह वारदात बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदुआर गांव में रविवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, चंदुआर गांव की शबाना निशा (21), खड़िय़ा बाजार, शक्तिनगर निवासी शहबाज अंसारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। 20 दिन पहले शबाना ने एक पुत्री को जन्म दिया था। इसके बाद शबाना को छोड़कर शहबाज अपने घर जाकर रहने लगा। इस पर शबाना भी मायके रहने लगी थी। बेटी के जन्म के बाद शबाना प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। वह बार-बार इसके लिए कह रही थी, लेकिन शहबाज उसे साथ नहीं रखना चाहता था। रविवार को शहबाज चंदुआर गांव पहुंचा और इन्हीं सब बातों को लेकर शबाना से उसकी बहस हो गई। इसके बाद उसने पास ही रखे पेचकस से हमला कर दिया। गले, पेट आदि स्थानों पर हमले से शबाना लहूलुहान होकर गिर हो गई। शहबाज ने 20 दिन की मासूम को भी पटक दिया। आवाज सुनकर आए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। शक्तिनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि साथ रहने को लेकर और पुत्री होने से नाराज प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया। उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
---