फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   lover killed girlfriend after for pressurizing marriage in sonebhadra police arrest accused with cousin

आरोपी गिरफ्तार: प्रेमिका शादी करने का बना रही थी दबाव, प्रेमी ने चचेरे भाई संग मिल कर मार डाला, शव पहाड़ी पर छिपाया

Wed, 05 Jan 2022 08:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jan 2022 08:46 PM IST
सार

ढाई माह पूर्व लापता युवती हत्या उसके ही प्रेमी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। मृतका उस पर शादी का दबाव बना रही थी और वह इसके लिए राजी नहीं था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। 

विज्ञापन
lover killed girlfriend after for pressurizing marriage in sonebhadra police arrest accused with cousin
आरोपी प्रेमी और उसका चचेरा भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र के एक गांव से ढाई माह पूर्व लापता युवती का पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया। शादी के लिए दवाब बनाने पर प्रेमी ने ही अपहरण के बाद युवती की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव पहाड़ी पर छिपा दिया था। पुलिस ने प्रेमी और उसके एक साथी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पहाड़ी से युवती के कपड़े, चप्पल भी बरामद हुए।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चोपन थाने में 17 अक्तूबर को एक युवती का शादी के लिए अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। शक के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी को थाने बुलाकर पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा।
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलांस से सामने आया सच
लेकिन जब मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू हुई तो सच्चाई सामने आ गई। एसपी ने बताया कि संतोष का युवती से प्रेम संबंध था। युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं था। आजिज आकर उसने चचेरे भाई कन्हैया यादव के साथ मिलकर युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष 15 अक्तूबर को बाइक से युवती को वर्दिया पहाड़ी पर ले गया। वहां उसकी गला कसकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद शव पत्थर से ढककर दोनों फरार हो गए। 
पढ़ेंः क्राइम कंट्रोल में नाकाम प्रभारियों को एसपी ने हटाया, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed