{"_id":"6527f6de4d49dc7465033975","slug":"love-couple-got-married-in-police-station-sonbhadra-after-request-daroga-ji-please-get-us-married-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'दरोगा जी हमारी शादी करवा दो', प्रेमी जोड़े की गुहार पर थाना परिसर बना मंडप, पुलिस बनी बराती- घराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'दरोगा जी हमारी शादी करवा दो', प्रेमी जोड़े की गुहार पर थाना परिसर बना मंडप, पुलिस बनी बराती- घराती
Thu, 12 Oct 2023 07:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:08 PM IST
सार
प्यार करने वाले एक साथ रहने की जिद पर अड़े तो परिजनों की लाख कोशिशें भी नाकाम हो गईं। आखिरकार मामला थाने तक पहुंच गया। वहीं दरोगा के सामने प्रेमी-युगल ने साथ रहने की बात कही तो पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों की शादी करा दी गई। मामला सोनभद्र जिले का है।
विज्ञापन
रायपुर थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले का रायपुर थाने का मंदिर एक प्रेमी युगल की शादी का गवाह बना। वहां प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। कहने को पुलिसकर्मी ही बराती और घराती बने। सिपाहियों ने ही मंत्र भी पढ़ा।
विज्ञापन
जिले के आमडीह गांव निवासी युवक का कम्हरिया गांव निवासी युवती से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो लड़के के पिता से बात कर दोनों के शादी की बात कही। इस पर लड़के पक्ष के लोग आनाकानी करने लगे। मामला बुधवार को रायपुर थाना पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस और परिजनों ने नवदंपती को दिया आशीर्वाद
थानाध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े ने शादी करवाने की गुहार लगाई। दोनों पक्ष कई घंटे पंचायत करने के बाद शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाने परिसर में बने शिव मंदिर पर प्रेमी जोडे़ की पूरे रीति रिवाज से शादी संपन्न हो गई। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर सदा संग रहने की कसम खाई।
विज्ञापन
पुलिस और परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया। लड़की हंसी खुशी से ससुराल विदा हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिजनों की मौजूदगी और रजामंदी से यह शादी संपन्न हुई। प्रेमी युगल ने गुरुवार को कोर्ट में विवाह को रजिस्टर्ड कराया गया।