{"_id":"6751dd9eaa2191f22a034847","slug":"loud-speakers-removed-from-religious-places-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-121295-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर जिले के धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों से तेज आवाज वाले स्पीकर उतरवा दिए। निर्धारित क्षमता में ही स्पीकर बजाने के निर्देश दिए गए।
एएसपी कालू सिंह व टीएन त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाया। थाना प्रभारियों के साथ सीओ भी अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। वहां लगे स्पीकर की क्षमता और आवाज के बारे में जानकारी ली। कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकरों को हटवाया गया। जिन लोगों ने मना करने पर भी लाउडस्पीकर को नही उतारा, उनके विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए। पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त भी की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर निर्धारित क्षमता से अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। जहां भी निर्देशों की अवहेलना पाई गई तो संबंधिताें के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
-- -
छह दिसंबर को लेकर प्रशासन सतर्क
अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने की तिथि को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। एक वर्ग इसे शौर्य दिवस तो दूसरा काला दिवस के रूप में मनाता है। प्रदेश के कई जिलों में हाल में हुई हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इस बार छह दिसंबर को जुमा होने के कारण भी सुरक्षाबलों व खुफिया इकाई को सतर्कता बरतने को कहा गया है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।