{"_id":"66576611b5fa5633a0005ea7","slug":"loss-worth-lakhs-due-to-fire-in-restaurant-and-mobile-shop-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-113641-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेस्टूरेंट और मोबाइल की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेस्टूरेंट और मोबाइल की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
सदर कोतवाली और ओबरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में रेस्टूरेंट और मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पहला मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की रात 9 बजे चोपन रोड स्थित डेलिश रेस्टूरेंट की रसोई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के वक्त रेस्टूरेंट में कई ग्राहक खाना खाने के लिए बैठे थे। आग लगने के बाद रेस्टूरेंट कर्मियों ने ग्राहकों को तुरंत बाहर निकाला और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। आग लगने से रसोई में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। संयोग अच्छा रहा कि किचन में रखे सिलिंडर आग की चपेट में नहीं आए, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना पर सीआईएसएफ और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच गई।
दूसरा मामला सदर कोतवाली का है। परासी दुबे गांव निवासी मनोज कुमार परासी पांडेय गांव स्थित तिराहे के पास मोबाइल की दुकान चलाता था। वे मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया। इसी दौरान रात नौ बजे दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे कई मोबाइल सेट सहित लाखों के अन्य सामान जल गए। संचालक ने बताया कि हाई वोल्टेज के कारण इनवर्टर में आग लग गई, जो दुकान में फैल गई।