फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lord Jesus remembered on Easter, special prayers held

Sonebhadra News: ईस्टर पर याद किए गए प्रभु यीशु, हुई विशेष प्रार्थना

Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus remembered on Easter, special prayers held
सोनभद्र/दुद्धी। दुद्धी के क्रिश्चियन चर्च व कृपाओं की माता चर्च में रविवार को ईस्टर का पर्व उत्साह से मनाया गया। चर्च परिसर में ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना की। प्रभु यीशु मसीह के पवित्र बलिदान को याद किया। उनके संदेश पढ़े गए।
विज्ञापन

दुद्धी के क्रिश्चियन चर्च के फादर मिथिलेश मसीह व कृपाओं की माता चर्च के फ़ादर टाइट्स लोबो ने कहा कि ईस्टर के उपलक्ष्य में 40 दिनों तक ईसाई समुदाय के लोग उपवास रखकर प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहते हैं। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को मारकर क्रूस पर टांग दिया गया था। इसके दो दिन बाद ईस्टर संडे को प्रभु यीशु जीवित हो उठे थे। इसी खुशी में गुड फ्राइडे के बाद पड़ने वाले रविवार को प्रभु यीशु के पुन: उत्थान को पर्व के रूप में मनाते हैं। इससे पहले शनिवार की रात्रि कृपाओं की माता चर्च व दुद्धी क्रिश्चियन चर्च परिसर में कैंडल जलाकर प्रार्थना की गई। सुबह भी चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा हुई। दुद्धी क्रिश्चियन चर्च में छोटे बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सरफराज मसीह, अजित मसीह, अभिषेक मसीह बाबा, पियर्शन मसीह, अनूप मसीह, शिरीन मसीह, अनूप मसीह, सोनू मसीह, जोनी मसीह, टोनी मसीह, विनीता मसीह आदि उपस्थित रहे। उधर, रॉबर्ट्सगंज स्थित सेंट जेवियर्स चर्च में भी ईस्टर परंपरागत ढंग से मनाया गया। विशेष प्रार्थना कर प्रभु यीशु को नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed