फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Look your marks were less than mine a dispute broke out over this small matter

Sonbhadra News: देखो तुम्हारे नंबर मुझसे कम आए.. बस इतनी सी बात पर हो गया विवाद, जमकर मारपीट, दो घायल

Sat, 26 Apr 2025 04:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

चोपन में हाईस्कूल का रिजल्ट आया और उत्साहित छात्रा ने पड़ोस में रहने वाली छात्रा से जैसे ही बताया कि तुम्हारे नंबर मुझसे कम आए। विवाद खड़ा हो गया। पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी। घटना में छात्रा और उसकी मां घायल हो गई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Look your marks were less than mine a dispute broke out over this small matter
डॉ. चारु द्विवेदी,सीओ सिटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होने के बाद चोपन क्षेत्र में दो छात्राओं के बीच हुआ हंसी-मजाक बड़े विवाद का कारण बन गया। एक छात्रा ने दूसरी का खुद से कम नंबर आने पर मजाक बनाया। इस पर उपजा विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की छात्रा अंजू और उसकी मां घायल हो गईं। 

विज्ञापन


दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन में कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में ज्यादा अंक लाने वाली छात्रा ने दूसरी छात्रा के फेल होने की बात कह उसका उसका मजाक उड़ाया था। यह बात कम अंक पाने वाली छात्रा और उसके परिजनों को नागवार गुजरी, जिससे गुस्साए परिजनों ने ज्यादा अंक पाने वाली छात्रा अंजू और उसकी मां पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed