{"_id":"66586b11e0b370996e0a15b5","slug":"lok-sabha-election-cm-mohan-yadav-in-robertsganj-public-meeting-rally-and-roadshow-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Robertsganj Lok Sabha: CM मोहन ने किया रोड शो, बोले- काशी, अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Robertsganj Lok Sabha: CM मोहन ने किया रोड शो, बोले- काशी, अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है
Thu, 30 May 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 30 May 2024 05:33 PM IST
सार
Lok Sabha Election: रोड शो के जरिए लोकसभा रॉबर्ट्सगंज से सांसद प्रत्याशी रिंकी कोल व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड के समर्थन में प्रचार किया। बाइक व चार पहिया वाहनों का जुलूस व ढोल-नगाड़ों के बीच नगर के बीच से गुजरा।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव औह विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड। (दाएं-बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुद्धी में रोड शो किया। राजकीय महाविद्यालय के मैदान में हेलीपैड पर उतरने के बाद वह रोड शो करते हुए महुली तक गए। यहां जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
मोहन यादव ने कहा कि छह चरणों में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। यह सातवां चरण चार सौ आंकड़ें के पार ले जाएगा। एक बार वोट किया तो देश से आतंकवाद समाप्त किया। दूसरी बार वोट देने पर अनुच्छेद 370 और तीन तलाक को खत्म किया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। इस बार मथुरा की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में लोग मुस्कुरा रहे हैं। अब जल्द ही मथुरा में भी लोग मुस्कुराने वाले हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने बहुत तकलीफ झेली है। लेकिन अब उनको और तकलीफ नहीं झेलने देंगे।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कह रहे हैं, गरीबी दूर कर देंगे। इनके पापा, मम्मी, दादी, नाना ने वर्षों तक इसी गरीबी को दूर करने को लेकर सरकार चलाई। अब यह लोग फिर से गरीबी दूर करने की बात कह रहे हैं। इनकी बातों में आप लोग कभी भी नहीं आना यह बात झूठी बातें कहते हैं।
हमारे देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों को सिर ढकने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया। घर-घर शौचालय बनवाए। ऐसी तमाम योजनाएं हैं, जो जनता तक कभी भी नहीं पहुंची थी और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। हमारी सरकार का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास और इसी के तहत हम लोगों ने काम किया है किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सड़क के अगले-बगल तपती धूप में खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मप्र के सीएम का चेयरमैन कमलेश मोहन, श्रीरामलीला कमेटी व व्यापार संघ ने श्रीसंकट मोचन मंदिर पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।