फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lock down ineffective, marriage arranged in Mushar basti

लॉक डाउन बेअसर, मुसहर बस्ती में रचाई शादी

Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lock down ineffective, marriage arranged in Mushar basti
दुद्धी। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लॉक डाउन की शनिवार की रात खजुरी गांव के मुसहर बस्ती में खुलकर धज्जियां उड़ीं। यहां वर-वधु की शादी रचाई गई। दर्जनों बाराती और घराती सोशल डिस्टेंस के विपरीत एक जगह पर इकट्ठा हुए। भोजन आदि हुआ फिर रविवार की सुबह विदाई भी हुई। इसकी खबर न तो पुलिस को लगी और न ही प्रशासन को। जबकि अक्सर अफसरों का मुसहर बस्ती में आना जाना होता है। शनिवार की रात एक युवक की की बारात उसके घर जोरूखाड़ से निकली और खजुरी गांव में पहुंची। बारात में दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए। बारात में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। लॉक डाउन के नियम को तोड़ते हुए बाराती कन्या पक्ष के घर पहुंचे। बाकायदा वहां मुसहर बस्ती में शादी रचाई गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी ने भी इसकी जानकारी पुलिस या प्रशासन को नहीं दी। जबकि रात में विवाह की रस्म हुई और सुबह विदाई भी हो गई। हालांकि दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मुसहर बस्ती में विवाह समारोह के बारे में जानकारी नहीं है। उधर एसडीएम दुद्धी सुशील कुमार यादव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जिले में धारा 144 लागू है। लोगों को सामूहिक रूप से इकट्ठा होने या कहीं आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed