{"_id":"8c729219e0469758f5c3c4fcd39335bf","slug":"lock-cut-millions-burglary-home-of-bdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला काटकर बीडीओ के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला काटकर बीडीओ के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार की रात चोरों ने गाजीपुर में तैनात बीडीओ लालव्रत यादव के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
बीडीओ की बीवी कालिंदी यादव बेसिक शिक्षा विभाग में बालिका शिक्षा प्रभारी के पद पर तैनात हैं। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। घरवालों को गुरुवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
गाजीपुर में तैनात बीडीओ लालव्रत यादव और बेसिक शिक्षा विभाग में बालिका शिक्षा प्रभारी के पद पर तैनात कालिंदी यादव का घर राबर्ट्सगंज के अशोक नगर मोहल्ले में है। कालिंदी यादव अपने परिवार के साथ बुधवार को किसी काम से जिले से बाहर गई थीं। इसी का फायदा उठाकर बुधवार की रात किसी पहर चोर उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
चोरों ने आलमारी का लाकर तोड़ उसमें से सोने के आभूषण और नकदी उड़ा ले गए। गुरुवार की अलसुबह आसपास के लोगों ने उनके घर का दरवाजा टूटा देखा तो इसकी जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर विजय यादव मौके पर पहुंचे। कालिंदी यादव ने चोरी की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए।