Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lively atmosphere in the firecracker market; firecrackers available ranging from 10 to 6,500.

Sonebhadra News: पटाखा बाजार में रौनक, 10 से 6500 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध

Sun, 08 Nov 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lively atmosphere in the firecracker market; firecrackers available ranging from 10 to 6,500.
उरमौरा डायट परिसर में दीपावली मेला में पटाखा की लगी दुकान। संवाद
सोनभद्र। दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों की सजावट और पूजन सामग्री के साथ पटाखों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में सजे पटाखा बाजार में धनतेरस से ही खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है। शनिवार को भी बच्चे, युवा और बड़े अपनी पसंद के पटाखे खरीदते नजर आए। बाजार में 10 रुपये की फुलझड़ी से लेकर 6500 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं। दिवाली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले में 12 स्थानों पर पटाखा दुकानों के लिए क्लस्टर निर्धारित किए हैं। अनुमति मिलने के बाद इन स्थानों पर दुकानें लगाई गई हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से करीब 200 दुकानदारों को पटाखा बिक्री के लिए अधिकृत किया गया है। डायट परिसर में दुकानदारों ने पटाखों की अलग-अलग रेंज सजाई है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार चंदन केशरी ने बताया कि उनकी दुकान पर अनार, चकरी, फुलझड़ी, रंगीन फुलझड़ी, पेंसिल पटाखा, रॉकेट, स्काई शॉट, मल्टी शॉट और लड़ी समेत कई तरह के पटाखे उपलब्ध हैं। यहां 50 से लेकर 6500 रुपये तक के पटाखे हैं। वहीं, दुकानदार सुरेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि बाजार में अलग-अलग कीमतों के पटाखों की मांग है। उनकी दुकान पर फुलझड़ी 10 से 80 रुपये तक, मुर्गा और आलू पटाखा 100 रुपये, रॉकेट 100 से 600 रुपये, स्काई शॉट 400 से 800 रुपये, चटाई 20 से 5000 रुपये और चकरी 100 से 400 रुपये तक में उपलब्ध है। इसके अलावा लैला-मजनू 100 रुपये और पॉप पटाखा 10 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। बड़े आकार के पटाखों की कीमत 1000 से 6500 रुपये तक है। पटाखा बाजारों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। अग्निशमन अधिकारी करन कुमार ने बताया कि जिले के सभी 12 क्लस्टर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक पटाखा बाजार के समीप दमकल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा औद्योगिक परियोजनाओं की ओर से भी दुकानों के आसपास सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए गए हैं। दुकानदारों को अपनी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी से भरे ड्रम और रेत की बाल्टियां रखने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित अग्निकांड या अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed