फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Litterateur Ajay Shekhar honored by Maharishi Valmiki Seva Sansthan

साहित्यकार अजय शेखर को महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान ने किया सम्मानित

Thu, 17 Feb 2022 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Litterateur Ajay Shekhar honored by Maharishi Valmiki Seva Sansthan
चंदौली के नौगढ़ स्थित महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को जिले के वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर को सम्मानित किया गया। नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे संस्थान के प्रतिनिधियों ने सम्मान पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के मार्गदर्शक व संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख उप्र/उत्तराखंड राधेश्याम त्रिपाठी व विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की ओर से लिखित सम्मान पत्र को राधेश्याम त्रिपाठी ने पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से साहित्य राजनीति व समाज सेवा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रहे अजय शेखर को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अस्वस्थता के कारण वह उपस्थित नहीं हो पाए थे। ऐसे में संस्थान की ओर से उन्हें आवास पर जाकर ही सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र नाथ शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबै, वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, चंद्रभान राय, राकेश शरण मिश्रा, प्रद्युम्न त्रिपाठी, अमरनाथ अजेय, सुशील राही, किसान नेता चंद्रभूषण पांडेय, विजय विनीत, दिलीप सिंह, दीपक कुमार केशरवानी, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष फरीद अहमद, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed