फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Listened to PM's Mann Ki Baat with the women of the group

समूह की महिलाओं के संग सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 28 Aug 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Listened to PM's Mann Ki Baat with the women of the group
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तेंदू गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात सुनती भाजपा महिला मोर्च - फोटो : SONBHADRA
जिले में रविवार को विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण हुआ। नगर पंचायत चुर्क गुरमा के वार्ड नंबर 6 में बूथ अध्यक्ष राम आशीष की अगुवाई व सदर विधायक भूपेश चौबे की उपस्थिति में लोगों ने मन की बात सुनी। सदर तहसील के तेंदू गांव में समूह की महिलाओं के साथ भाजपा के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में मन की बात सुनी गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हुए अमृत महोत्सव के साथ बीते दिन आयोजित तिरंगा अभियान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पारित कर वर्ष 2023 को बाजरा का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। आपको ये जानकर भी बहुत खुशी होगी कि भारत के इस प्रस्ताव को 70 से ज्यादा देशों का समर्थन मिला।
विज्ञापन

आज, दुनिया भर में इसी मोटे अनाज का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बाजरा, मोटे अनाज, प्राचीन काल से ही हमारी खेती, संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा रहे हैं। प्रमिला त्रिपाठी, गुड़िया, निर्मला, किरण, सावित्री, विमल, विद्यावती, रंजीता, गीता, ममता, सोनी, किरण त्रिपाठी, अंशु अग्रहरि आदि मौजूद रहे। उधर, चुर्क में मन की बात सुनने में बूथ अध्यक्ष संत राय, इंद्र बहादुर सिंह, दीपचंद महतो, सूबेदार सिंह, जयराम वर्मा, ओम प्रकाश यादव, अरुण सिंह बृजेश सिंह ,सूरज चंद्रवंशी, अजय केसरी, मंटू सिंह,विष्णु केसरी,संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed