फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   List of 76 centers released, just one day's chance to raise objection online

76 केंद्रों की सूची जारी, ऑनलाइन आपत्ति जताने को बस एक दिन का मौका

Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
List of 76 centers released, just one day's chance to raise objection online
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए बनाए गए 76 केंद्रों की सूची पर 13 जनवरी तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। इस बार आपत्ति देने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। बुधवार तक एक भी आपत्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी तहसील में विभाग की ओर से करीब 196 स्कूलों की सूची भेजी गई थी। यूपी बोर्ड ने उन स्कूलों में से 76 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में परीक्षार्थियों की संख्या कम है। इस बार हाईस्कूल में 24788 और इंटर में 18714 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि पिछली बार हाईस्कूल में 28318 परीक्षार्थी नामांकित थे और इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या 17696 थी। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 13 जनवरी तक का समय दिया है। हालांकि 12 जनवरी तक एक भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई थी। डीआईओएस रविशंकर ने कहा कि जो भी आपत्ति प्राप्त होगी उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed