फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor worth Rs 70 lakh being taken from Uttarakhand to Jharkhand recovered, two arrested

Sonebhadra News: उत्तराखंड से झारखंड ले जाई जा रही 70 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 70 lakh being taken from Uttarakhand to Jharkhand recovered, two arrested
सोनभद्र। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चोपन थाना क्षेत्र में सलखन ढाबे के पास से सोमवार की रात अवैध शराब से भरी डीसीएम बरामद की है। डीसीएम के चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन में 794 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरी थी। इसे फर्जी कागजातों के सहारे उत्तराखंड से झारखंड के रांची ले जाया जा रहा था। डीसीएम पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी मिला है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर वाहन स्वामी समेत अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोपन पुलिस व आबकारी विभाग को साथ लेकर वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सलखन स्थित ढाबा के पास घेरेबंदी कर एक डीसीएम ट्रक को रोका। तलाशी ली गई तो अंदर 794 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। पुलिस ने वाहन चालक पंजाब के गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ निवासी गुरमुख उर्फ दीदार सिंह और खलासी शाहजहांपुर निवासी शिवम कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तस्करी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि उन्हें एक नंबर से फोन कर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित श्रीराम एग्रीवेंचर से यह शराब लोड कराई गई थी। इसे अरुणाचल प्रदेश के बंदरदेवा पहुंचाने के लिए कागजात तैयार किया गया, लेकिन शराब को रांची तक ही ले जाया जाना था। वहां इसे बाजार में ऊंचे दाम पर बेचा जाता है। पहले भी वह लोग यह काम कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ वाहन स्वामी पंजाब के गुरदासपुर जिले के तालवंडी निवासी गुरुदीप सिंह व फोन करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बरामदगी करने वाली टीम में एसओ चोपन विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी राजेश सिंह, आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार, एसआई परमानंद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed