फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lines from storm damage

आंधी से लाइनें खराब

Thu, 26 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 26 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Lines from storm damage
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty
आंधी के चलते पारेषण और वितरण लाइनों में आई खराबी के कारण बिजली की मांग में कमी आई है। राज्य सेक्टर की अनपरा डी और पनकी परियोजना में तीन दिन से उत्पादन शून्य बना है। ओबरा की भी तीन इकाइयां बंद हैं। बावजूद इसके शक्ति भवन स्थित सिस्टम कंट्रोल को बिजली परियोजनाओं में 617 मेगावाट की थर्मल बैकिंग करवानी पड़ी। राज्य सेक्टर का बिजली उत्पादन 2782 मेगावाट के आसपास बना रहा। 
विज्ञापन


बुधवार को दिन में दो बार आई आंधी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है। गुरुवार को कस्बों की आपूर्ति तो सामान्य कर ली गई लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर आ नहीं है। इसके चलते बिजली की खपत कम हो  गई है।सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक बिजली खपत नौ हजार मेगावाट से भी कम होने के कारण थर्मल बैकिंग करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन



समाचार दिए जाने तक 1630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना में 1570, 1288 मेगावाट वाली ओबरा परियोजना में महज 275, 1140 मेगावाट वाली पारीक्षा में 757, 665 मेगावाट वाली हरदुआगंज में 180, कुल 2782 मेगावाट  बिजली पैदा हो रही थी। बिजली खपत कम होने के कारण 617 मेगावाट की थर्मल बैकिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, सीजीएम अनपरा इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि अनपरा डी की बंद पड़ी पांच-पांच सौ मेगावाट की दोनों इकाइयों को उत्पादन पर लाने के प्रयास जारी हैं। गुरुवार देर रात तक पहली इकाई के लाइटअप होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed