फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lineman Climbs Pole to Repair Jumper; Falls and Dies After Being Electrocuted

Sonebhadra News: जंपर सुधार के लिए खंभे पर चढ़ा था लाइनमैन, करंट लगने से गिरा, मौत

Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lineman Climbs Pole to Repair Jumper; Falls and Dies After Being Electrocuted
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में करंट लगने से खंभे से गिरे संविदा लाइन मैन राजकुमार बैस (32) की मौत हो गई। घटना मोरवा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम की है।
विज्ञापन


दोपहर में आंधी तूफान और बारिश के कारण बाधित हुई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वह कर्मचारी वार्ड चार, अंबेडकर स्कूल के पास खंभे पर चढ़ा था और लाइन ठीक करने का प्रयास कर रहा था। पिपरखड़ निवासी कर्मचारी राजकुमार बैस प्रेमकांता गैस गोदाम के पास ट्रांसफाॅर्मर में जंपर सुधारने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। दावा किया जा रहा है कि इससे पहले विभागीय कर्मचारियों ने ट्रांसफाॅर्मर से सप्लाई बंद कर दी थी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुछ घरों में उपयोग किए जा रहे डीजी से रिटर्न लाइन में करंट आ गया जिस कारण राजकुमार को तेज झटका लगा। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मोरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed