फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lineman burnt to death while connecting wires in sonbhadra

Sonbhadra News: तार जोड़ते समय झुलसे लाइनमैन ने तोड़ा दम, DM को लिखा गया पत्र; कार्रवाई की मांग

Sun, 07 Apr 2024 12:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 12:19 AM IST
सार

Sonbhadra News: मामले में परिजनों ने डीएम को पत्र लिखक उच्चस्तरीय जांच कराते हुए बिजली विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Lineman burnt to death while connecting wires in sonbhadra
कार्रवाई की जाएगी - फोटो : Social Media

विस्तार

करीब 20 दिन पूर्व मरम्मत कार्य के दौरान झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान बीती शाम मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी जयप्रकाश (21) भी काम कर रहा था। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना शटडाउन लिए ही पोल पर बिना सेफ्टी बेल्ट के जयप्रकाश को चढ़ा दिया। तार जोड़ने के दौरान ही आपूर्ति शुरू हो गई। करंट से जयप्रकाश झुलस गया। प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर बाद जयप्रकाश ने दम तोड़ दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में परिजनों ने डीएम को पत्र लिखक उच्चस्तरीय जांच कराते हुए बिजली विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


बोले अधिकारी
जहां घटना हुई, वहां कार्य ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा था। इस घटना में विभाग की कोई भूमिका नहीं है। दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश भारती, जेई, दुबेपुर उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed