फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Like land, house also got ownership, 1135 people got ownership on first day

Sonebhadra News: जमीन की तरह मकान का भी मिला स्वामित्व, पहले दिन 1135 लोगों को मिली घरौनी

Sat, 18 Jan 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Like land, house also got ownership, 1135 people got ownership on first day
स्वामित्व योजना के अंतर्गत शनिवार को जिले में 1135 लोगों को घरौनी वितरित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यमंत्री ने 20 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया। सभी तहसील और ब्लॉकों में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान लाभार्थियों ने पीएम मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन

पहले चरण में पांच हजार लोगों को घरौनी दी जानी है। इसके तहत सिर्फ शनिवार को 1135 लोगों ने घरौनी पाई। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कच्चा-पक्का मकान वाली भूमि का कोई अभिलेख नहीं होता था।
विज्ञापन

इसके अभाव में उन्हें बैंकों से लोन सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती थी।पीएम मोदी के प्रयासों से भू-स्वामी को घरौनी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में वनाधिकार के तहत एससी-एसटी और परंपरागत वनवासियों को 16000 पट्टे वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नाम खतौनी में भी दर्ज कराया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी घरौनी मिल रही है, वह यह ध्यान रखें कि जमीन को बेचना नहीं है। आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है।
इस घरौनी के जरिए लोन लेकर कोई उद्योग धंधा और रोजगार करें। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने अभी तो यह शुरुआती चरण में है। धीरे-धीरे प्रत्येक नागरिक के पास घरौनी का प्रमाण होगा, जो यह सिद्ध करेगा कि यह घर हमारा ही है। इसे सबूत के रूप में माना जाएगा। अवशेष लोगों को भी शीघ्र घरौनी दी जाएगी।
एडीएम सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में कुल पांच हजार लाभार्थियों को घरौनी वितरित की जानी है। पहले दिन राॅबर्ट्सगंज तहसील के 405, घोरावल तहसील के 209, ओबरा के 506 और दुद्धी तहसील के 15 लाभार्थियों को घरौनी दी गई है।

कार्यक्रम में एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, विवेक सिंह, जिला पंचायत पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed