{"_id":"682dc8a5120872334e025227","slug":"lightning-wreaks-havoc-two-people-including-a-girl-died-three-cattle-also-died-chaos-ensued-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: आकाशीय बिजली का तांडव; बालिका समेत दो की मौत, तीन मवेशियों ने भी तोड़ा दम, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: आकाशीय बिजली का तांडव; बालिका समेत दो की मौत, तीन मवेशियों ने भी तोड़ा दम, मचा कोहराम
Wed, 21 May 2025 06:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 21 May 2025 06:06 PM IST
सार
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली से तीन मौतें हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि आंधी-बारिश के बीच हुई इस घटना से पूरा गांव मातम में डूब गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मौत के बाद अस्पताल में जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तेज आंधी-बारिश के बीच बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन मवेशियों ने भी दम तोड़ दिया। पहली घटना बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव की है। नधिरा गांव में सुभाषी (31) बुधवार को तेंदू पत्ता तोड़कर घर लाई थी। इसका गट्ठर बना रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए वह घर में ही बिजली के मीटर के पास बैठकर अपना काम निपटाने लगी। तेज चमक-गरज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से महिला झुलस गई। परिजन उसे लेकर म्योरपुर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी गांव की है।
विज्ञापन
टोला कोड़री निवासी बृजमोहन खरवार की पुत्री मुनिया (6) घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, विंढमगंज थाना क्षेत्र में दोपहर तेज़ हवा व चमक-गरज के बीच धोरपा गांव में लल्लन सिंह के घर के पास बिजली गिर गई।
विज्ञापन
इसकी चपेट में आने से एक गाय, एक बछड़ा व एक गाय का छोटा बच्चा तीनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान खुशहाल यादव, बीडीसी सदस्य दिलीप कुमार गुप्त, पंचायत सहायक विनश कुमार के साथ गांव के अन्य नागरिक मौके पर पहुंचे।