फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Light firecrackers carefully, air quality index reached 159

संभल कर जलाएं पटाखा, 159 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Light firecrackers carefully, air quality index reached 159
दीपावली पर दीया जलाएं, खुशियां मनाएं, धूम-धड़ाका भी करें लेकिन इन सबके बीच पर्यावरण का भी थोड़ा ध्यान रखें। पटाखों के उपयोग के बाद जिले में वायु गुणवत्ता की स्थिति में तेजी से गिरावट आई है। बुधवार की शाम राबर्ट्सगंज नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 पहुंच गया। जिले की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में भी वायु गुणवत्ता की स्थिति खतरनाक रही। यह हाल तब था, जब पटाखों का उपयोग गिने-चुने लोग ही कर रहे हैं। दीपावली पर पटाखे का इस्तेेमाल बढ़ने पर स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
विज्ञापन

प्रदूषण के लिहाज से सोनभद्र को देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में रखा गया है। इसमें भी सोन नदी के दक्षिण की ओर बसे चोपन, डाला, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर और सिंगरौली परिक्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। इसी इलाके में तमाम क्रशर प्लांट, पावर प्लांट, एनसीएल की कोयला परियोजनाएं व अन्य औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। सर्दियों में यहां की वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाती है। शासन ने इस क्षेत्र में पटाखा जलाने पर रोक लगाई थी हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश पर ग्रीन पटाखा जलाने की छूट मिली है। कड़े निर्देशों के कारण इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की स्थिति तो कुछ ठीक बनी हुई है लेकिन लोगों ने संयम नहीं रखा तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उधर, राबर्ट्सगंज व आसपास इलाकों में पटाखा की दुकानें पहले ही सज चुकी हैं। लिहाजा यहां लोग खूब पटाखा जला रहे हैं। इसका सीधा असर प्रदूषण के स्तर पर पड़ रहा है। बुधवार की शाम वायु गुणवत्ता 159 दर्ज किया गया। मौसम साफ होने के बाद भी पूरे दिन वायु गुणवत्ता 100 के ऊपर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed