फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Life was disrupted due to hot winds

गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त

Tue, 26 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Life was disrupted due to hot winds
सोनभद्र। जिले में पांच दिनों से तापमान में वृद्धि जारी है। मंगलवार को तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचने तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अधिकांश समय लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। जो भी घर से निकला सिर और मुंह ढककर निकला। दोपहर के वक्त मार्गो पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक ने बताया कि अभी तापमान में और वृद्धि का अनुमान है। दोपहर के समय घर में रहने के बावजूद उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह नौ बजे के बाद ही गर्म हवा चलने लगी। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहगीरों का हाल बेहाल रहा। धूप में जो लोग आवश्यक कार्य से निकले वे खुद को सिर से पांव तक ढककर निकले। वहीं गैर प्रांतों व जनपदों से लौट रहे श्रमिकों का लू के थपेड़ों से हाल बेहाल रहा। सड़क किराने पेड़ के नीचे आराम करते श्रमिक नजर आए। दोपहर में महिलाएं छाता लगाकर बाजार जाती देखी गई। गर्मी में पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed